Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: बसपा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Anil , Date: 01/07/2026 01:53:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:53:49 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मंगलवार को ऊदा देवी पासी चौक, कैंट सदर स्थित शिवाजी ग्राउंड के पास श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बसपा नगर अध्यक्ष प्रकाश गौतेल ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आत्मसम्मान, स्वाभिमान और देश की आजादी के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी पासी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाले वर्षों में उनकी जयंती को और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। जयंती समारोह में नगर कोषाध्यक्ष रामसेवक बिरहा, मुन्ना सतनामी, एडवोकेट अनिल बावरिया, सुनील बावरिया, धीरू संग्राम, रमेश खरे तथा कैंट विधानसभा अध्यक्ष दिलीप चंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News