-
☰
मध्य प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन कारों से चार क्विंटल गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ब्यौहारी शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी कारों से करीब चार क्विंटल गांजा जब्त किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ब्यौहारी शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी कारों से करीब चार क्विंटल गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजा, वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल माल की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जैतपुर-सीधी मार्ग से कुछ कारों में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंटोला तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों वाहनों को रोका। कार्रवाई के दौरान बलेनो कार से 106 किलो गांजा बरामद कर आरोपी शेखर शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक्सएल 6 कार से 170 किलो गांजा जब्त हुआ, जिसमें राजकुमार गुप्ता पकड़ा गया। तीसरी एक्सयूवी-300 वाहन से 123 किलो गांजा बरामद कर रामप्रकाश पटेल और आशुतोष प्यासी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों वाहन एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। पूरी कार्रवाई में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक के नेतृत्व में उप निरीक्षक बालकारण प्रजापति, वीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, सुखेंद्र, पंजाब सिंह, बिलाल, आरक्षक पंकज सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार गांजे की खेप जैतपुर से सीधी होते हुए रीवा और उत्तर प्रदेश तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव