-
☰
राजस्थान: ईदगाह में 30 हजार लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 30 हजार लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 30 हजार लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान पूरा ईदगाह परिसर धार्मिक आस्था और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। शाही जामा मस्जिद के इमाम इसलाऊदीन खिजर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। अपने संबोधन में उन्होंने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व कुर्बानी, इबादत और अटूट ईमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इंसान को खुदा की राह में अपनी सबसे प्रिय चीज भी कुर्बान करने का जज्बा रखना चाहिए। साथ ही लोगों को रहमदिली, सखावत और शुक्रगुजारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन पर्व देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रिश्तों को और मजबूत बनाए रखने का संदेश देता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ की।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन और ईदगाह कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। ईदगाह कमेटी के सदस्य मुफ्ती सईद मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि इस बार ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान