Contact for Advertisement 9919916171



राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Prakash Singh Rawat , Date: 28/05/2026 06:09:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Prakash Singh Rawat ,
  • Date:
  • 28/05/2026 06:09:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ डीएसपी कार्यालय भदेसर की पुलिस टीम ने वर्ष 2023 के मारपीट प्रकरण में पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ डीएसपी कार्यालय भदेसर की पुलिस टीम ने वर्ष 2023 के मारपीट प्रकरण में पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में रेंज स्तर पर स्थायी वारंटियों, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के नेतृत्व में एएसआई पप्पु सिंह एवं कानि. पंकज कुमार की टीम ने थाना भदेसर में वर्ष 2023 में दर्ज मारपीट प्रकरण के वांछित आरोपी नारायण लाल नायक उर्फ छोटू (पिता भैरू लाल नायक, निवासी करेडिया, थाना भदेसर) को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने 26 मई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें भदेसर थाने पर आर्म्स एक्ट, निंबाहेड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट तथा उदयपुर के सूरजपोल व मंदसौर कोतवाली में चोरी के प्रकरण शामिल हैं।