-
☰
राजस्थान: सड़क किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, गाडी जलकर हुई राख
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: शहर के सांगानेरी गेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।
विस्तार
राजस्थान: शहर के सांगानेरी गेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी और केन में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि पूरी तरह काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं, सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए दिशा- निर्देश