-
☰
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ राजस्थान में नौतपा के प्रभाव के चलते भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है।
विस्तार
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ राजस्थान में नौतपा के प्रभाव के चलते भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों के साथ चित्तौड़गढ़ भी तेज धूप और लू की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्म हवाओं के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की संभावना भी जताई है। विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 मई के बाद जिले में मौसम करवट ले सकता है और जून के पहले सप्ताह तक आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान