Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शहर की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मुख्य बाजार तक गंदगी के ढेर से लोग परेशान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 03/07/2026 01:49:15 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 03/07/2026 01:49:15 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति को लेकर नागरिकों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। नौशे मियां पुल से लेकर मुख्य बाजार तक जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सामने आई स्थिति के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे को लेकर जिला प्रोग्रेसिव कमेटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है, जिससे वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरताज अख्तर, जिला अध्यक्ष ओसाफ खान, जिला सचिव अमजदउल्ला, अजीम देसवाली, जिला महामंत्री सुफियान खान, पुरूषोत्तम अग्रवाल, मोहम्मद अदनान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने के कारण शहर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। साथ ही सफाई कर्मियों की नियमित निगरानी करने और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देने की अपील की गई है, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शहर की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।