Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में कक्षा 11 प्रवेश का दूसरा चरण हुआ शुरू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 29/04/2026 03:23:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 29/04/2026 03:23:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी स्थानीय मोहन छंगाणी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी स्थानीय मोहन छंगाणी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रिक्त सीटों पर योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रवेश समिति द्वारा नियमानुसार चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (संबंधित विषय में 60 प्रतिशत) अनिवार्य हैं। अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (संबंधित विषय में 65 प्रतिशत) आवश्यक होंगे।

आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची निर्धारित तिथि को जारी की जाएगी तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रवेश नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, तत्पश्चात शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

प्रवेश प्रभारी विशंभर थानवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा द्वितीय हेतु भी ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कक्षा 2 की संभावित रिक्त सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर इस उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान में अध्ययन का लाभ उठाएं।