Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड में डीएम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 29/04/2026 11:58:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 29/04/2026 11:58:04 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: माननीय मुख्यमंत्री जी श्रमिकों के हितों एवं सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील है तथा प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी द्वारा आज जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनी में तैयार किए जा रहे है। ऑटोमोबाइल पार्ट्स का अवलोकन करते हुए उनकी निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझा। जिलाधिकारी ने कंपनी में तैयार की जा रही है सीट बेल्ट बनाने वाले श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि रोड सेफ्टी में सीट बेल्ट का महत्वपूर्ण योगदान है। सीट बेल्ट हजारों लोगों की जान बचाती है।

उन्होंने उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रमिकों, विशेषकर असेंबली लाइन में कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद करते हुए उनको कंपनी में आयोजित हो रहे मेडिकल कैंप एवं उसमें उनके लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनी परिसर में जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन एवं यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिकों हेतु आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नेत्र एवं दंत जांचकी जानकारी ली तथा मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी अनुभव जाने।

श्रमिकों ने कार्य स्थल पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण कार्य में सूक्ष्म स्तर की जांच के कारण श्रमिकों की आंखों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों एवं नियमित परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की प्रगति में गुणवत्ता एवं श्रमिकों की सुरक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य वातावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, सहायक उपाध्यक्ष सहित जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड से देवेंद्र शर्मा व संबंधित अधिकारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।