-
☰
हरियाणा: ढाणा खुर्द–ढाणी पिरावली सड़क का हुआ शुभारंभ, जलघर परियोजना को भी मिली मंजूरी
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: विधायक विनोद भयाना ने ढाणा खुर्द से ढाणी पिरावली सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ। ढाणा खुर्द गांव में बनेगा जलघर, 8 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि आएगी खर्च,सरकार ने प्रदान की स्वीकृति। सड़क के निर्माण कार्य पर करीब 75 लाख रुपए की राशि होगी खर्च, 12 फुट से बढ़कर 18 फीट होगी चौड़ाई। विधायक बोले, हल्के में विकास कार्य करवाने में ना पहले कसर छोड़ी थी और न ही भविष्य में छोड़ेंगे। हांसी, 29 अप्रैल: विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हल्के का विकास करवाने में ना तो पहले कसर छोड़ी थी और ना ही भविष्य में छोड़ेंगे। क्षेत्र का विकास करवाकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है।विधायक विनोद भयाना बुधवार को ढाणा खुर्द गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ढाणा खुर्द से ढाणी पिरावली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस विकास परियोजना पर लगभग 75 लाख रुपए की राशि फर्श की जाएगी। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि काफी दिनों से इन दोनों गांव के लोग इस सड़क के निर्माण को लेकर मांग कर रहे थे। अब आगामी 4 माह के अंदर लोगों की यह मांग पूरी हो जाएगी क्योंकि इस सड़क के निर्माण कार्य कपूर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को केवल मात्र चार माह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से ढाणी पिरान, ढाणी कुम्हारान, दुर्जनपुर तथा बड़सी सहित कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। विधायक ने कहा कि गांव ढाणा खुर्द से ढाणी पिरावली सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़कर 18 फुट करवाई जा रही है। यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तैयार की जाएगी। ढाणा खुर्द मैं बनेगा जल घर: विधायक विनोद भयाना ने कहा कि दाना खुर्द के ग्रामीणों की जलघर बनवाने की मांग जल्द पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल घर के निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस विकास परियोजना पर 8 करोड़ 23 लख रुपए की राशि खर्चने की संभावना है। उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत ही जल्द प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल जाएगी और इसके बाद जल घर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल तथा असम बनेगी भाजपा की सरकार: विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हाल ही पश्चिम बंगाल तथा असम में हुय विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का प्रथम लहराएगी। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। दोनों प्रदेशों की जनता भाजपा की नीतियों से प्रभावित है। यह लोग रहे उपस्थित: इस अवसर पर राजपाल यादव, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दिनेश धवन, उपाध्यक्ष सुरजीत गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष दयानंद यादव, कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ विजेंद्र बामल, लक्ष्मी नारायण बलविंदर यादव ओमपाल यादव, सुरजीत यादव तथा विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर