Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सोडल बाबा जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन हुआ 29 से शुरू 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 29/04/2026 05:08:22 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 29/04/2026 05:08:22 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: खंडवा जिले के छेगाँवमाखन तहसील मे स्थित हरसवाडा के सोडल बाबा का जन्मदिन प्रतिवर्ष क्षेत्र में बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है,इस बार भी दो दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री जादम गुर्जर समाज के अंतर्गत मनाया जाएगा।बाबा का जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी जोर शोर से तैयारियां चालू हो गई है। इस भव्य आयोजन मे दूर दूर से भक्तगण सहित जनप्रतिनिधि सम्मिलित होते है। यह पर्व भक्तों के लिए विशेष होता है। जिसमे बाबा के भक्त बड़े उत्साह के साथ पर्व के रूपये मे मनाते है। जहां वे बाबा की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए लोग दूर दूर से इकट्ठा होते हैं और इस अवसर पर दो दिन बाहर से भजन गायकों को भी बुलाया जाता हैं।

और पूरा गांव भजनों में झूम उठता हैं बाबा सोडल देव का उत्सव का माहौल सोडल बाबा हरसवाडा,भूईफल, गुर्जर बड़िया (मध्य प्रदेश) में भक्तों द्वारा जन्मदिन पर उत्साहपूर्ण आयोजन किया जाता है। भक्ति और विश्वास से बाबा सोडल को दैवीय शक्तियों वाला माना जाता है, और उनके प्रति भक्तों में गहरा विश्वास है।समुदाय की भागीदारी स्थानीय गुर्जर समाज और आसपास के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस वर्ष यह आयोजन आगामी 29  अप्रेल को बाबा दरबार मे  मनाया जायेगा इस दिन खाटूश्याम भजन गायक बाबा के गीतों कज प्रस्तुति देंगे।वही अगले दिन यानि 30 तारीख को निमाड़ी भजनो कि प्रस्तुतिया होंगी। और बाबा की महिमा का बखान किया जायेगा। आयोजन के दौरान गौरी अग्रवाल और बालकृष्णा धनगर की प्रस्तुति से होंगी।