-
☰
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के मल्हीपुर रोड भरत विहार काॅलोनी स्थित ओजिमा संस्थान के एक स्टूडेंट ईशांक पुत्र रवि दत्त निवासी पंत विहार सहारनपुर ने देहरादून में हुई एक खेल प्रतियोगिता में अपने हुनर के जरिए स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने परिवार, शहर व जिले का नाम रोशन कर दिया है। उत्तराखंड के मशहूर शहर देहरादून के अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 16 वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओजिमा फिटनेस संस्थान सहारनपुर के स्टूडेंट ईशांक ने जूनियर वेट के अंडर 45 में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खुशी का एक महत्वपूर्ण विषय ये भी है कि ईशांक पुत्र रवि दत्त का आगामी 17 मई को होने वाली राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया है।
ईशांक के देहरादून से लौटने पर उसके प्रशिक्षण स्थल ओझिमा फिटनेस पर उसका जोरदार व हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। व संस्थान के सभी प्रशिक्षकों ने ईशांक को पुनः राज्य प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इसी मौके पर ईशांक के आवासीय क्षेत्र पंत विहार काॅलोनी में उसके गोल्ड मेडल जीतने की धूम मची है। वहीं पर उनके घर परिवार सहित आसपास के लोगों में खुशी लहर है। ईशांक की माता नीलम, पिता रवि दत्त व बाबा श्रद्धानंद जी ने उसे गले लगाकर आशीष प्रदान किए और खुशी में शामिल हुए सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर