-
☰
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
- Photo by : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़: अरशद लारी भारत न्यूज़ की रिपोर्ट - लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कलेक्टर कोरबा को पत्र देते हुये कहा की दिनांक 30.4. 2026 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया के द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम जो सुनिश्चित हुआ है। उक्त कार्यक्रम में थाना चौकी, महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु सभी प्रकरण एवं शिकायत को जन सुनवाई में प्रस्तुत करने बाबत पत्र दिया है। राजकुमार दुबे ने कहा कि कल दिनांक 30.04.2026 को महिलाओं की समस्यायों के तुरंत समाधान हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया विजया रहाटकर जी के द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति में महिलाओं की शिकायतों से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन जो सुनिश्चित किया गया है। जो शिकायतें पंचायत स्तर से लेकर पुलिस थाना, महिला थाना अन्य थाना व चौकिया में व सरकारी विभागों में प्राइवेट संस्थानों में महिलाओं से संबंधित हजारों शिकायतें लापरवाही के कारण पेंडिंग पड़ी हुई है। उक्त शिकायतों को जिला प्रशासन अध्यक्ष महोदया के संज्ञान में लाए, राजकुमार दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई विभागों में तो महिलाओं के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर विभाग लीपा-पोती करके खत्म कर देता है। कई थाना चौकियों में महिलाओं के उत्पीड़न एवं अन्य शिकायतें कई महीनो से पेंडिंग पड़ी हुई है, राजकुमार दुबे ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना चौकियों में बैठे हुए निष्क्रिय एवं लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारी आरोपियों को संरक्षण देकर महिलाओं के शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। कई माह तक कई विभागों में शिकायतें पेंडिंग पड़ी हुई है। उन सभी शिकायतों का निराकरण जनसुनवाई के दौरान होनी चाहिए। क्योंकि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के तुरंत निस्तारण,कानून व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से लेकर राज्य महिला आयोग एवं उनके सदस्यों को बराबर जमीनी स्तर में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को न्याय दिलाने संबंधी आदेश निर्देश एवं नियमावली तैयार कर रखा है। लेकिन उसके बाद भी कई लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं के प्रति हो रहे जघन्य अपराध तक को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं और आरोपियों से मिलकर उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कलेक्टर को दिए गए पत्र में निवेदन किया है कि सभी विभागों को निर्देशित करते हुए महिलाओं से संबंधित प्राप्त सभी शिकायतों को महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया के द्वारा सुनिश्चित कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदया के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने कि कृपा करें, ताकि महिलाओं के खिलाफ हुए वारदात एवं महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सुनवाई हो सके, और कार्यवाही भी सुनिश्चित हो सके, दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगरी निकाय के वार्ड तक व्यापक पैमाने पर प्रसार प्रचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि महिलाओं को यह पता चल सके की उनकी समस्याओं के निदान के लिए भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया को उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कोरबा जिले में भेजा गया है। और वह सभी आकर अपनी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से अपनी समस्याओं को अध्यक्ष महोदया के समक्ष रखकर न्याय पा सकें, दुबे ने कलेक्टर को दिए पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यदि सुदूर अंचलों से महिलाओं को आने में कोई असुविधा हो हो रही हो तो, शासन द्वारा उन्हें वाहन आदि भी मुहैया कराया जाए क्योंकि कोरबा जिला एक आकांक्षी जिला होने के नाते यहां पर गरीब एवं बेसहारा महिलाओं की संख्या काफी है एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों की संख्या भी काफी है और उनके पास कोरबा आकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संभवत:परिवहन आदि की समुचित व्यवस्था भी नहीं रहती है। क्योंकि कोरबा जिला का एरिया लगभग 120 किलोमीटर तक फैला हुआ है, दुबई नहीं कलेक्टर से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी महिला अपनी शिकायतों को महिला आयोग की राष्ट्रीयअध्यक्ष महोदया के पास पहुंचने में आसमर्थ ना महसूस करें, राजकुमार दुबे ने आम जनमानस से भी निवेदन किया है कि महिलाओं के शिकायतों से संबंधित यदि कोई पीड़ित उन्हें दिखे तो उसे लेकर कलेक्टर परिसर कोरबा कल 30 अप्रैल को पहुंचे एवं शिकायत का निवारण कराने में सहयोग करें, यदि कोई असहाय महिला वाहन आदि की दिक्कत से कार्यक्रम में पहुंच पाने में असमर्थ हो तो कृपया मुझे 9424287109,7770823727 राजकुमार दुबे जिलाध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रा. कोरबा छत्तीसगढ़ के मोबाइल नंबर पर समय रहते फोन करके वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकता है, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कोरबा असहाय लोगों के राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष महोदया के कार्यक्रम में अपने शिकायतों के निराकरण के लिए वाहन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है ताकि महिलाओं के शिकायतों का निराकरण आसानी से निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से हो सके।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर