-
☰
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, आर.पी. सिंह ने 29 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, आर.पी. सिंह ने 29 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी उपस्थित रहीं। पुलिस महानिरीक्षक ने पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल तथा पेशी पुलिस अधीक्षक शाखा सहित विभिन्न अनुभागों के अभिलेखों और पत्रावलियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी शाखाओं को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर