-
☰
उत्तर प्रदेश: अभयपुर गाँव में दो परिवारों में एक ही दिन दो मौतों से छाया मातम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जमनिया गाजीपुर तहसील अंतर्गत अभयपुर गाँव में कल दिनांक 2 मार्च, 2026: का दिन बेहद दुखद और हृदयविदारक रहा। गाँव में एक ही दिन में दो परिवारों से उठी अर्थियों ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जमनिया गाजीपुर तहसील अंतर्गत अभयपुर गाँव में कल दिनांक 2 मार्च, 2026: का दिन बेहद दुखद और हृदयविदारक रहा। गाँव में एक ही दिन में दो परिवारों से उठी अर्थियों ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। एक साथ हुई इन दो मौतों से गाँव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल राममूर्त सिंह 90 वर्षीय और शिवमूर्त सिंह के पत्नी जो 80 वर्षीय की दो अलग-अलग परिवारों से अंतिम यात्राएं निकलीं। एक ओर जहाँ परिवार अपने प्रियजनों के खोने के गम में डूबे हैं, वहीं पूरा गाँव इस दोहरी त्रासदी से मर्माहत है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घरों पर पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी। एक ही दिन में दो शव यात्राएं निकलने के कारण अभयपुर में सन्नाटा छाया रहा। बाजार और गलियों में लोग गमगीन दिखे और लोग एक-दूसरे को साहस बंधाते नजर आए। बुजुर्गों के अनुसार, ऐसी दुखद स्थिति का सामना करना गाँव के लिए अत्यंत कठिन है। इस कठिन समय में पूरा गाँव एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की सहायता और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा रहा। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश: होली हर्षोल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, होली-रमजान पर की गई शांति की अपील
उत्तर प्रदेश: पूर्वजों के हत्यारों की पूजा बंद कर असली इतिहास को पहचाने
बिहार: मजदूरी न मिलने से गरीब परिवार होली मनाने से वंचित, बच्चों में छाई निराशा
उत्तर प्रदेश: रामजानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मध्य प्रदेश: बैंकरों की पेंशन फंड कमी पर सवाल, निभाएँ बैंक जिम्मेदारी