-
☰
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपुर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को हैलट अस्पताल के आसपास बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को हैलट अस्पताल के आसपास बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा की उपस्थिति में सुगम यातायात योजना (आरटीसी) के अंतर्गत संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह ने किया। अभियान के दौरान हैलट अस्पताल के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर के दायरे में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया। पुलिस एवं यातायात विभाग की टीम ने सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों तथा अवैध कब्जों के कारण उत्पन्न जाम की समस्या को दूर करने के लिए विशेष कार्रवाई की। प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाना और यातायात को सुचारू बनाना रहा। कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। पुलिस ने कुल 72 वाहनों का चालान किया, जबकि तीन वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान मौके पर मौजूद मध्य जोन टीआई, सेक्टर प्रभारी, रूट मार्शल, चौकी प्रभारी हैलट तथा अन्य यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन क्षेत्र में सक्रिय रहकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा स्थापित न होने पाए। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा हैलट अस्पताल के सामने स्थित दो कटों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद निर्णय लिया गया कि यातायात को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए एक कट को बंद किया जाएगा, जबकि दूसरे कट का उपयोग केवल पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अस्पताल क्षेत्र में लंबे समय से जाम और अव्यवस्थित यातायात की समस्या बनी हुई थी। अभियान के बाद लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव