-
☰
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान बारिश में भी जारी, कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते 8 दिसम्बर बुधवार को नगर के बूथ संख्या 220/222 पर जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते 8 दिसम्बर बुधवार को नगर के बूथ संख्या 220/222 पर जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से संवाद स्थापित किया गया। नगर में जहां सर्द हवाओं के मौसम और बारिश की बौछार के बीच आमजन घरों में दुबके रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान पूरे जोशो खरोश और उत्साह के साथ चलता रहा। तेज हवा और बारिश के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा था। मौसम की बेरुखी भी कार्यकर्ताओं के हौसलों को डिगा नहीं सकी और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया गया। यह जनसंपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर किरण पाल ग्राम जगरौली पूर्व नगर पंचायत चैयरमैन प्रत्याशी भाजपा, के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के तहत नगर बूथ संख्या 220 व 222 पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनसाधारण को उपलब्ध कराई। और भाजपा के पक्ष में लोगों से विनय पूर्वक समर्थन मांगा। नगर भाजपा जनसंपर्क अभियान संचालक डॉक्टर किरण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास और जन कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और वर्ष 2027 के चुनाव में पुनः योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इस दौरान राष्ट्रीय जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रमोद कौशिक, पूर्व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह कोरी, बूथ अध्यक्ष वरदान कोरी, युवा मोर्चा से सारंग चौधरी एंव वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल रोहिला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश
राजस्थान: धूमधाम से मनाया गया आसाराम बापू का 90वां अवतरण दिवस
उत्तर प्रदेश: नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत