Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 07/08/2026 01:50:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 07/08/2026 01:50:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रद्धेय स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रद्धेय स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। गुरुवार को उनके निज निवास चाची कला, राबर्ट्सगंज पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी की पुत्री पूजा चतुर्वेदी से मुलाकात कर परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सोनभद्र अंजनी पटेल, युवा मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव आलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला मीडिया सचिव इंजीनियर नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, अल्पसंख्यक मंच के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, दक्षिणी जोन कोन-राबर्ट्सगंज विधानसभा के जोन अध्यक्ष रामकृष्ण नारायण गुप्ता सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं अपना दल (एस) विधिमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related News

गुजरात: शिनोर हनीट्रैप केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की अवैध कमाई से खरीदी संपत्ति जब्त करने के आदेश

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत


Featured News