Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अयोध्या रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को किया गया नजरबंद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 01/07/2026 01:43:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:43:32 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को मंगलवार सुबह उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन ने अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले ही अशोक नगर स्थित उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन-पूजन करने वाला था। इसी दौरान अयोध्या में अजय राय को भी नजरबंद किए जाने की सूचना सामने आई, जिसके बाद प्रयागराज सहित अन्य जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल सुबह 9 बजे लखनऊ से रवाना होकर करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचने वाला था। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के जनकल्याण की कामना करने वाले थे। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News