-
☰
उत्तर प्रदेश: सुरियावां में गोकशी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भदोही थाना सुरियावां क्षेत्र में गोकशी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विजय गौतम उर्फ कल्लू ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भदोही थाना सुरियावां क्षेत्र में गोकशी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विजय गौतम उर्फ कल्लू ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी राजकुमार सरोज उर्फ बड़कू निवासी अमिलहरा के साथ मिलकर रात में खेत में चर रहे एक आवारा सांड को पकड़ा था। राजकुमार ने उसे बताया कि कुछ लोग गाय-बैल का मांस खरीदते हैं और इससे अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके बाद दोनों ने सांड को नहर किनारे बांध दिया और कथित खरीददारों को सूचना दी। करीब दो-ढाई घंटे बाद सफेद सेंट्रो कार से दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे। चारों ने मिलकर रात में ही सांड का वध किया और मांस को बोरे में भर लिया। सुबह ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने पर पहचान छिपाने के लिए धड़, चमड़ा व अन्य अवशेष खेतों में अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए। सांड का सिर कार में रखकर भागने की कोशिश की जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी के तीनों साथी फरार हो गए, जबकि विजय गौतम को मौके पर पकड़ लिया गया। इस मामले में थाना सुरियावां पर मु0अ0सं0 57/2026 के तहत 3/5A/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम, 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व जवान शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: होली हर्षोल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, होली-रमजान पर की गई शांति की अपील
उत्तर प्रदेश: पूर्वजों के हत्यारों की पूजा बंद कर असली इतिहास को पहचाने
बिहार: मजदूरी न मिलने से गरीब परिवार होली मनाने से वंचित, बच्चों में छाई निराशा
उत्तर प्रदेश: रामजानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मध्य प्रदेश: बैंकरों की पेंशन फंड कमी पर सवाल, निभाएँ बैंक जिम्मेदारी