Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, सराय टीम बनी विजेता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vikash Kumar , Date: 15/05/2026 10:30:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vikash Kumar ,
  • Date:
  • 15/05/2026 10:30:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानिया गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रहलादपुर में दिनांक 14 मई 2026 दिन गुरुवार को आयोजित पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानिया गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रहलादपुर में दिनांक 14 मई 2026 दिन गुरुवार को आयोजित पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। यह टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सराय और मसाड़ी ( दोनों बिहार के) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका  श्रीमती सुनीता सिंह रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की।

फाइनल मुकाबले के दौरान खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह,युवा भाजपा नेता अमित सिंह, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, रविकांत सिंह, रणविजय सिंह, भरत सिंह, बबलू सिंह, राजेश तिवारी, प्रमोद सिंह  शामिल थे। "ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल के मैदान से बेहतर कोई जगह नहीं है। पीपीएल का यह सफल आयोजन प्रहलादपुर और आस-पास के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।" मैदान में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के अंत में विजेता टीम 'सराय' को ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम 'मसाड़ी' के खेल कौशल की भी जमकर तारीफ हुई। आयोजकों ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News