-
☰
उत्तर प्रदेश: होली-रमजान को लेकर एसपी अपर्णा रजत कौशिक का रूट मार्च, शांति की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: होली एवं रमजान के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: होली एवं रमजान के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए अपील की कि सभी लोग गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को बनाए रखते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त आलाधिकारियों के साथ नगर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रूट मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाने के साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया। त्योहारों के मद्देनजर जनपद पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड में है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश: होली हर्षोल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, होली-रमजान पर की गई शांति की अपील
उत्तर प्रदेश: पूर्वजों के हत्यारों की पूजा बंद कर असली इतिहास को पहचाने
बिहार: मजदूरी न मिलने से गरीब परिवार होली मनाने से वंचित, बच्चों में छाई निराशा
उत्तर प्रदेश: रामजानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मध्य प्रदेश: बैंकरों की पेंशन फंड कमी पर सवाल, निभाएँ बैंक जिम्मेदारी