Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, शिवपाल यादव ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 05/08/2026 11:23:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 05/08/2026 11:23:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सपा नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सपा नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और ब्राह्मण समाज के मान-सम्मान समेत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राजू चौबे ने कोरांव विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव के कोरांव आगमन से ब्राह्मण समाज समेत पुराने समाजवादी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सक्रिय होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। राजू चौबे ने मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौजवान, किसान और मजदूर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।


वहीं प्रमोद मिश्र पयासी ने जमुनापार क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की अलग बैठक आयोजित कर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कुछ निजी एवं स्थानीय मुद्दों को भी शिवपाल यादव के सामने रखा। इस पर शिवपाल यादव ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित समस्याओं पर वार्ता कर उनके समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कोरांव विधानसभा के निवर्तमान प्रभारी राजेश पाण्डेय ने शिवपाल यादव से पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुराने समाजवादियों को फिर से सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पूरे क्षेत्र का दौरा आवश्यक है। राजेश पाण्डेय ने कहा कि शिवपाल यादव को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूती देने की जरूरत है, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिल सके।

जमुनापार के दौरे का दिया भरोसा

करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद शिवपाल सिंह यादव ने नेताओं की ओर से रखे गए मुद्दों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रयागराज के जमुनापार क्षेत्र का दौरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को समझेंगे तथा पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। मुलाकात के बाद सपा नेताओं ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। अब देखना होगा कि शिवपाल यादव का प्रस्तावित जमुनापार दौरा कब होता है और इसका पार्टी के स्थानीय संगठन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: तालाब बनी सड़क, जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Extrajudicial Killing: अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, युवक की पीट-पीटकर कर करी हत्या, 8 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

Trending News: फ़िल्मी दुनिया के बड़े सितारें प्रदीप रावत ने दुनिया को कहाँ अलविदा, कई फिल्मों में बनाया था अपना नाम 

उत्तर प्रदेश: यूपी की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, सरकार ने बजट में किए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान


Featured News