Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 05/08/2026 03:45:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 05/08/2026 03:45:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में बीते दिन प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में बीते दिन प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक अकमल पुत्र मकरुद निवासी टांडा पहाड़पुर जिला अंबेडकर नगर का रहने वाला था मृतक अकमल पुत्र मकसूद का बीते दिनों बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद में फांसी के फंदे पर लटकता शव शटर की दुकान से पुलिस ने बरामद किया युवक अपनी प्रेमिका से मिलने सोमवार की रात आया था बताया जा रहा है कि युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों लगातार संपर्क में रहते थे।

 

युवती के बुलाने पर युवक उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर शटर वाली दुकान में बंद कर दिया। अगले दिन जब शटर खोला गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही बकेवर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि बकेवर पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता लगाने में जुटी रही मृतक के भाई अमजद ने थाना बकेवर जनपद फतेहपुर पुलिस को तहरीर दिया और प्रेमिका के परिजनों के ऊपर हत्या के आरोप लगाए जिसमें बकेवर पुलिस ने प्रेमिका और उसकी बहन समेत माता-पिता दो भाई सहित 6 लोगों पर केस दर्ज किया है बकेवर थाना थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा मृतक का घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई मृतक के भाई अमजद की तस्वीर पर प्रेमिका सहित उसके छह परिजनों पर केस दर्ज कर दिया गया है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Featured News