Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, भव्य स्वागत के साथ समारोह सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 11/04/2026 10:22:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 11/04/2026 10:22:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बा झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल,उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशन में चयनित तीन सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में आयोजन के दौरान तीनों नवनियुक्त चयनित सभासदों रवि गहलौत,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बा झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल,उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशन में चयनित तीन सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में आयोजन के दौरान तीनों नवनियुक्त चयनित सभासदों रवि गहलौत, अरविंद बंसल व पवन खटीक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के  जिलाध्यक्ष शामली माननीय रामजीलाल कश्यप, जिला मंत्री श्रीपाल एस डी एस स्कूल प्रबंधक व भाजपा नेता रमेश गोड पिंकी/संजू सभासद, संजय कश्यप आदि शामिल हुए, नगर पंचायत चैयरमैन सुरेश पाल कश्यप एंव  अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर नव चयनित सभासद गणों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं  दी,और अपील की कि तीनों सभासद जनता के प्रति अपनी निष्ठा को कायम रखें तथा ईमानदारी के साथ जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य कर नगर में अपना योगदान प्रदान करें। जिससे नगर पंचायत कार्यालय का नाम रोशन हो और आपकी ख्याति नगर में विस्तृत हो सके।

  भाजपाई जिलाध्यक्ष शामली माननीय रामजीलाल ने तीनों नामित सभासदों से अपीलीय शब्दों में उपस्थित लोगों के समक्ष कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनहित में योजनाओं को धरातल पर पात्रों तक पहुंचाने में पूर्णतया सहयोग प्रदान करें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास एंव सबका विश्वास के अनुसार कार्य कर रही है। शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए सबने जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया और नवनियुक्त सभासदों का हार्दिक स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से सम्पन्न हुआ, नवनियुक्त सभासदों का भव्य स्वागत किया गया और गलियों, बाज़ारों तथा उनके आवासों पर भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनियुक्त सभासद रवि गहलोत का मौहल्ला माजरा वार्ड संख्या एक में भी हार्दिक अभिनन्दन के साथ उनके आवास पर धूमधाम व हर्षोल्लास से उनका जोरदार स्वागत किया गया,इस  हर्ष उल्लास के मौके पर उनके परिवार सहित जिलाध्यक्ष भाजपाई रामजीलाल कश्यप, गणमान्य नागरिक आन्नद चंचल प्रधान वाल्मीकिन समाज,विनोद सौदाई, नितिन सौदाई,गौतम चुनयाना,जुगनू सौदाई, रमन गहलौत, पप्पू गहलौत, भाजपा नेता नवीन कुमार,अरूणा गहलोत,माता श्री लोकेश देवी,विमल सौदाई, प्रदीप घावरी,शरद पाहिवाल, नीरज चौहान, तनू गहलौत, आशा देवी,गुनगुन गहलौत, पीहू गहलौत,कुंज सौदाई, साहिल सौदाई व सौरभ सौदाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


Featured News