Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लखनऊ में चन्द्रगुप्त मौर्य जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई, पुष्पांजलि अर्पित की गई 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 11/04/2026 10:35:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 11/04/2026 10:35:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  7 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान सम्राट को नमन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  7 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान सम्राट को नमन किया गया। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, कुशल नेतृत्व और अटूट संकल्प से बिखरे हुए भारत को एक मजबूत राजनीतिक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखी थी। 

उनका जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज भी हमें राष्ट्र निर्माण, एकता और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की सीख देता है। उनका योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।


Featured News