Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में ग्राम सभा, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 05/06/2026 04:14:57 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 05/06/2026 04:14:57 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत भवन में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत भवन में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तारीख़ अनवर ने की। यह विशेष ग्राम सभा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग तथा जिला एवं प्रखंड स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में आयोजित की गई। ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के अंतर्गत कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को कचरे के चार-धारा पृथक्करण, खुले में कचरा न फेंकने, कचरा न जलाने तथा गीले कचरे से जैविक खाद (कम्पोस्ट) तैयार करने के विषय में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मुखिया तारीख़ अनवर ने लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। ग्राम सभा में पंचायत सचिव, उप मुखिया, वार्ड सदस्यगण, पंचायत कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ पंचायत, हरित पंचायत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।