-
☰
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लगाए 51 अशोक के पौधे
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टोंक द्वारा "प्रकृति परिवर्तन" अभियान के अंतर्गत नेहरू पार्क में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टोंक द्वारा "प्रकृति परिवर्तन" अभियान के अंतर्गत नेहरू पार्क में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कोतवाल बी.एल. वैष्णव तथा विशिष्ट अतिथियों नगर परिषद के एईएन भंवर लाल, राजस्व अधिकारी बहन निरमा एवं कनिष्ठ अभियंता बहन शिवानी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजयोगी बीके प्रहलाद एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट और प्राकृतिक संसाधनों के निरंतर दोहन के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने, जैव विविधता को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य अतिथि शहर कोतवाल बी.एल. वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के जागरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी निरंतर जन-जागरूकता का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध एक-दूसरे का पूरक है तथा प्रकृति की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि एईएन भंवर लाल, राजस्व अधिकारी बहन निरमा एवं कनिष्ठ अभियंता बहन शिवानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों की सराहना की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 51 अशोक के पौधे लगाएं गए तथा उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वातावरण को स्वच्छ, हरित एवं संतुलित बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े भाई-बहनों, समाजसेवियों, युवाओं तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी करेंगे, जिससे "प्रकृति परिवर्तन" का यह अभियान जन-जन तक पहुंचे और एक हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा