-
☰
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा चौकी अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवतियों की तस्करी में शामिल एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा चौकी अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवतियों की तस्करी में शामिल एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई गौरा चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसे पुलिस की अब तक की महत्वपूर्ण सफलताओं में से एक माना जा रहा है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और युवतियों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को संचालित कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल जांच तेजी से जारी है और कई अहम सुराग हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा