-
☰
उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस की विस्तृत ब्रीफिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के प्रस्तावित जनपद पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत पुलिस लाइन पौड़ी के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल, पीएसी, अग्निशमन एवं अन्य सहयोगी इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के प्रस्तावित जनपद पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत पुलिस लाइन पौड़ी के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल, पीएसी, अग्निशमन एवं अन्य सहयोगी इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा ली गई। इस दौरान उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी श्री जोध राम जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री तपेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) श्री राजेन्द्र सिंह खाती सहित अन्य पुलिस, पीएसी एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी द्वारा कार्यक्रम की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए वीवीआईपी सुरक्षा, आगमन एवं प्रस्थान व्यवस्था, हेलीपैड सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर नियुक्त बल को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने, यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल के चारों ओर लगभग 200 मीटर की परिधि को "नो-फ्लाइंग जोन" घोषित किया गया है। इस प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन अथवा अन्य उड़ान उपकरणों के संचालन की अनुमति नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा