Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 05/06/2026 04:56:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 05/06/2026 04:56:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ता सदन मराठे को भाजपा नगर अध्यक्ष मुंदी नियुक्त किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ता सदन मराठे को भाजपा नगर अध्यक्ष मुंदी नियुक्त किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल द्वारा जारी अनुशंसा पत्र के अनुसार सांसद, जिला संगठन एवं मांधाता विधायक नारायण पटेल के निर्देशानुसार यह मनोनयन किया गया है। सदन मराठे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसंपर्क के कारण वे नगर में विशेष पहचान रखते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मराठे परिवार का भी नगर की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी माताजी तथा स्वयं सदन मराठे अपने वार्ड से पार्षद रह चुके हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहे हैं। नगर की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के लिए उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।  नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सदन मराठे के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। सदन मराठे ने पार्टी नेतृत्व के प्रति  भार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।