-
☰
राजस्थान: एसीबी ने सहायक अभियंता और दलाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक से एस रहमान।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने टोंक में बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग में रिशवतखोरी के मामले का खुलासा करते हुए एसीबी भी टीम ने जयपुर डिस्कॉम टोंक में सहायक अभियंता एईएन नवनीत सिंह और उनके दलाल मोहम्मद शाजिम को ट्रैप की कार्यवाही के दौरान काली डूंगरी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय टोंक से रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक से एस रहमान।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने टोंक में बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग में रिशवतखोरी के मामले का खुलासा करते हुए एसीबी भी टीम ने जयपुर डिस्कॉम टोंक में सहायक अभियंता एईएन नवनीत सिंह और उनके दलाल मोहम्मद शाजिम को ट्रैप की कार्यवाही के दौरान काली डूंगरी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय टोंक से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता नवनीत सिंह विद्युत विभाग से जुड़े वीसीआर नहीं भरने के बदले परिवादी से दलाल मोहमद शाजिम के जरिए 25000 रिश्वत की राशि की मांग कर रहा था बाद में 20000 में फाइनल हो गया था। शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन किया शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 20000 की राशि लेते हुए दबोच लिया। एसीबी टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के आवासों और अन्य ठिकानों पर तलाशी और जांच की कार्यवाही की जा रही है ।मामले में आगे की पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। इस अवसर पर टीम के ऋषिकेश मीणा आसिफ खान ,मोहम्मद जुनेद, ईश्वर शर्मा ,राजकुमार ,जल सिंह ,अजीत, ननीषा चौधरी आदि शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा