-
☰
राजस्थान: स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में कक्षा 11 प्रवेश का दूसरा चरण हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलौदी स्थानीय मोहन छंगाणी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है।
विस्तार
राजस्थान: फलौदी स्थानीय मोहन छंगाणी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रिक्त सीटों पर योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रवेश समिति द्वारा नियमानुसार चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (संबंधित विषय में 60 प्रतिशत) अनिवार्य हैं। अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (संबंधित विषय में 65 प्रतिशत) आवश्यक होंगे। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची निर्धारित तिथि को जारी की जाएगी तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रवेश नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, तत्पश्चात शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रवेश प्रभारी विशंभर थानवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा द्वितीय हेतु भी ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कक्षा 2 की संभावित रिक्त सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर इस उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान में अध्ययन का लाभ उठाएं।
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
उत्तर प्रदेश: मंडल में हुई विकास कार्यों की समीक्षा, देरी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश