-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में शामिल वाहन व तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के गैपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के गैपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। गैपुरा चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी आज तड़के करीब 3:00 बजे अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया। तेज रफ्तार में भाग रही गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन में गौ तस्करी से जुड़े साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गाड़ी सहित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।