Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: खराब सड़क से आवागमन हुआ प्रभावित, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की करी अपील

- Photo by : SOCIAL MEDIA

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 11/07/2026 04:43:45 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 11/07/2026 04:43:45 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जामनगर शहर में लालपुर चौकड़ी से थोड़ा आगे फेज-3 एप्पल गेट के सामने स्थित हाईवे टच सोसायटियों की ओर जाने वाला मार्ग, प्रणामी वे ब्रिज के पास, अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है।सैटेलाइट पार्क, मारुति पार्क तथा सैटेलाइट पार्टी प्लॉट की ओर जाने वाला रास्ता भी बेहद खराब हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, प्रणामी वे ब्रिज के पास कचरे तथा मिट्टी-मोरम के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिनसे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित सरकारी तंत्र, जामनगर महानगरपालिका के आयुक्त, जामनगर जिला कलेक्टर, सड़क एवं परिवहन मंत्री, जामनगर के महापौर तथा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद से इस मामले में तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में न्याय एवं अधिकार समिति, जामनगर की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सोजीत्रा तथा न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ने समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रशासन के समक्ष औपचारिक रूप से शिकायत एवं प्रस्तुति दर्ज कराई है।