Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस का अपराधियों पर कड़ा शिकंजा, 19 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर नाजिम हुआ गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 11/07/2026 03:36:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 11/07/2026 03:36:10 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ​थाना बड़गांव प्रभारी नरेंद्र भड़ाना के कुशल नेतृत्व में बड़गांव पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ​लगातार जारी है ऑपरेशन शिकंजा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना अपनी कार्यकुशलता और सख्त तेवर के लिए क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी नाजिम पुत्र कय्यूम निवासी पाण्डौली को गिरफ्तार किया। ​डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया आरोपी नाजिम बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर जनपद के विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जानलेवा हमले धारा 307 जैसे कुल 19 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। ​SO नरेंद्र भड़ाना की दबंग कार्यशैली थाना बड़गांव का कार्यभार संभालने के बाद से ही नरेंद्र भड़ाना ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। उनकी सक्रियता और मुखबिर तंत्र की मजबूती का ही परिणाम है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और अपराधी अब सलाखों के पीछे पहुँच रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना के साथ उप-निरीक्षक हितेश कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल निकेत शर्मा की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।