Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: राजकोट के शापर-वेरावल में गंदगी से बीमारी का खतरा, जनता ने उठाई आवाज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 11/07/2026 04:38:16 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 11/07/2026 04:38:16 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: राजकोट जिले के शापर-वेरावल क्षेत्र में स्थित ब्रिज के नीचे फैली भारी गंदगी और कचरे के ढेर के कारण स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। शापर-वेरावल के पास, वेरावल गेट तथा शापर पुलिस चौकी के सामने स्थित ब्रिज के नीचे बड़े पैमाने पर कचरा जमा है, जिसकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा ब्रिज के नीचे मुरम (मिट्टी/गिट्टी) के बड़े-बड़े ढेर भी पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रिज के नीचे देशी एवं अंग्रेजी शराब की खुलेआम बिक्री होती है। यहां फैक्ट्री मजदूर, कारीगर और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर सुबह और शाम शराब के नशे में पड़े रहते हैं। इस स्थान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण आए दिन झगड़े और विवाद की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

शापर-वेरावल की जनता ने मांग की है कि ब्रिज के नीचे लगने वाले मजदूरों के बाजार को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही वेरावल रोड पर प्रत्येक बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस संबंध में न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष परसोतमभाई मुंगरा ने शापर-वेरावल की जनता की आवाज उठाते हुए प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संबंधित सरकारी तंत्र जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित और प्रभावी निर्णय लेकर क्षेत्र को गंदगी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।