Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: विकास कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 22/08/2026 11:29:52 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:29:52 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में संपन्न हुई।

विस्तार

गुजरात: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा में छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने को कहा गया।

किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उप कृषि निदेशक को आवेदनों के लंबित रहने के कारणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष चंद्र सरोज ने प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लक्ष्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने एंबुलेंस सेवाओं को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करते हुए मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। दिव्यांगजन विभाग को कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीकरण कराने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन की समीक्षा में तेजी लाने के निर्देश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र 100 प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। वहीं फैमिली आईडी की प्रगति बढ़ाने के लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गौशालाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को संबंधित गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा वहां स्वच्छता, पेयजल एवं हरे चारे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर आगामी माह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए।
\
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति इस माह अपेक्षित नहीं रही है, वे तत्काल अपनी विभागीय प्रगति में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रतिदिन जनपदों की रैंकिंग की समीक्षा की जाती है, इसलिए किसी भी विभाग की लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. आर्य, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजीव कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News