Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणा, देहरादून में खुलेगा राज्य स्तरीय महिला स्वयं सहायता समूह विपणन केंद्र

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/08/2026 11:17:16 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:17:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार, महिला एवं युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित है।

विस्तार

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार, महिला एवं युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" के अंतर्गत चौपाल-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने घोषणा की कि देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के सभी जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमशाला योजना के तहत अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है, जिसमें 8 हजार से अधिक महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से राज्य में 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है, और 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

 

आज प्रदेश की मातृशक्ति पहाड़ी मसालों, मंडुवा, झंगोरा, शहद, अचार, हस्तशिल्प और ऊनी उत्पादों को व्यवसाय का रूप दे रही है। सीएम धामी ने कहा कि गांव के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार ने 'हाउस ऑफ हिमालयाज' अंब्रेला ब्रांड तैयार किया है। साथ ही ग्रामीण हाट, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटरों को मजबूत किया जा रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने का उद्देश्य पलायन को रोकना भी है। उन्होंने बताया कि सभी 13 जनपदों में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल आयोजित की जा रही हैं और योजना के प्रचार के लिए गांव-गांव प्रचार वैन भेजी जा रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के माध्यम से अति-निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की पुस्तक, वार्षिक रिपोर्ट, एकीकृत कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण मॉड्यूल, शिशु एवं लघु बाल आहार मॉड्यूल और एनीमिया रोकथाम मॉड्यूल का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा, काऊ, सविता कपूर, सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News