-
☰
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के छह पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, डीजीपी ने प्रदान किए प्रशंसा चिन्ह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए विभिन्न सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए विभिन्न सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। इनमें शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह शामिल हैं। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में थाना भौराकलां के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल कपिल और क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को भी शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया। वहीं थाना खतौली के निरीक्षक कमल किशोर और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय के उपनिरीक्षक योगेन्द्र शर्मा को उनके सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के उपनिरीक्षक संदीप कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना की। छह पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलने से मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग
हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ