Contact for Advertisement 9919916171


 हरियाणा: टोहाना में नशा तस्कर पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 लाख की संपत्ति करी फ्रीज

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 22/08/2026 11:27:22 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:27:22 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: टोहाना नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही फतेहाबाद पुलिस अब न केवल नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित उनकी संपत्तियों एवं आर्थिक संसाधनों पर भी प्रभावी प्रहार कर रही है।

विस्तार

हरियाणा: टोहाना नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही फतेहाबाद पुलिस अब न केवल नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित उनकी संपत्तियों एवं आर्थिक संसाधनों पर भी प्रभावी प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी संजय कुमार पुत्र जरनैल सिंह निवासी गुप्ता कॉलोनी, टोहाना की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज करवाने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक *श्रीमती श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी का गुप्ता कॉलोनी स्थित करीब 45 लाख रुपये मूल्य का रिहायशी मकान तथा करीब 5 लाख रुपये कीमत की टरेनो कार एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत फ्रीज की गई है।

एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन एवं संपत्ति की पहचान कर उस पर कानून के तहत कार्रवाई करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर किए बिना नशे के कारोबार पर स्थायी रूप से प्रभावी अंकुश लगाना संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से संदिग्ध संपत्तियों, बैंक खातों एवं आय के स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है।

मामले की पृष्ठभूमि

एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने बताया कि सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार* की टीम द्वारा आरोपी संजय कुमार के खिलाफ  31 मई 2026 को थाना शहर टोहाना में अभियोग नंबर 159, धारा 21(B), 27A, 27-61-85 एनडीपीएस एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के साथ-साथ आरोपी की चल-अचल संपत्ति एवं आर्थिक स्रोतों की भी पड़ताल की गई।

आय व संपत्ति के स्रोतों की की गई गहन जांच

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा *प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल, फतेहाबाद द्वारा आरोपी की आय, बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों तथा उनके वित्तीय स्रोतों से संबंधित रिकॉर्ड जुटाया गया।
जांच के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत आरोपी की संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संबंध में 17 जुलाई 2026 को फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया था, जिसे सक्षम प्राधिकारी SAFEMA, नई दिल्ली द्वारा 17 अगस्त 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई।

एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता एवं सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी संदिग्ध एवं अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की वित्तीय जांच भी लगातार की जा रही है। तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर ऐसे अन्य मामलों में भी कानून के अनुसार संपत्ति फ्रीज एवं अटैच करने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नशे का अवैध कारोबार कर संपत्ति खड़ी करने वाले तस्कर यह समझ लें कि पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे की कमाई से अर्जित संपत्ति पर भी कानून के तहत प्रहार किया जाएगा।

फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा बेचने अथवा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। फतेहाबाद पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है। नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त कर जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News