Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत कार्रवाई, हिसार पुलिस ने चिट्टा तस्कर को किया दबोचा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/08/2026 11:01:54 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:01:54 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत सीआईए मिल गेट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम 410 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत सीआईए मिल गेट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम 410 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए मिल गेट प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम आजाद नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किसान कॉलोनी, आजाद नगर निवासी रवि पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया।

नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.410 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

हरियाणा: स्वच्छ हांसी के लिए नगर परिषद और व्यापारियों ने मिलाया हाथ, बाजारों में डस्टबिन अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

हरियाणा: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए; पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ट्रैकडाउन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, महापौर-नगरायुक्त ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना


Featured News