-
☰
हरियाणा: सिल्वरजोन मैथ ओलंपियाड में किड्स किंगडम स्कूल के विद्यार्थियों का दिखा शानदार प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डबवाली किड्स किंगडम कॉन्वेंट स्कूल, सिंगेवाला के विद्यार्थियों ने सिल्वरजोन मैथमेटिक्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
विस्तार
हरियाणा: डबवाली किड्स किंगडम कॉन्वेंट स्कूल, सिंगेवाला के विद्यार्थियों ने सिल्वरजोन मैथमेटिक्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 के छात्र यशस्या ने गोल्ड मेडल, गंताज सिंह ने सिल्वर मेडल और जैसिका सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कक्षा 2 के गुरशान सिंह ढिल्लों ने गोल्ड मेडल, फलक ने सिल्वर मेडल और हसरत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 4 की इनाया ने गोल्ड मेडल और विहान गोयल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। कक्षा 5 के पुरंजय गुप्ता ने गोल्ड मेडल तथा मंताज सिंह स्रा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 के छात्र निशांत गोयल ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने सभी मेडल विजेता विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उत्तर प्रदेश: शामली में रंगोत्सव और होली धूमधाम से मनाई गई
हरियाणा: हरसमय पोर्टल से ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की करी अपील
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद