Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 05/03/2026 03:44:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 05/03/2026 03:44:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज सुबह सोनिया विहार भरत विहार कॉलोनी में कुत्तों ने एक मासूम बछड़े को नोच नोच कर खा रहे थे, जैसे ही कॉलोनी वासियों ने देखा तभी मानव अधिकार की सचिव श्रीमती पारुल शर्मा ने फोन पर जानकारी दी की बछड़े को कुत्ते खा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज सुबह सोनिया विहार भरत विहार कॉलोनी में कुत्तों ने एक मासूम बछड़े को नोच नोच कर खा रहे थे, जैसे ही कॉलोनी वासियों ने देखा तभी मानव अधिकार की सचिव श्रीमती पारुल शर्मा ने फोन पर जानकारी दी की बछड़े को कुत्ते खा रहे हैं। जाकर देखा तो बछड़े को दो जगह से फाड़ रखा था जिस कारण बछड़े की मौत भी हो गई। कॉलोनी वासियों ने उन कुत्तों को हटाया और नगर निगम में डॉक्टर संदीप मिश्रा जी को फोन पर अवगत कराया डॉक्टर साहब श्री संदीप मिश्रा जी ने तुरंत संज्ञान लिया ओर तुरंत ही उन्होंने अपनी टीम को रवाना किया। टीम ने आकर बछड़े को गाड़ी में रखकर यहां से लेकर गए और उसको गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। डॉक्टर साहब की मानवता का परिचय दिया इस मानवता से सभी कॉलोनी वासी उनके आभारी है। राजकुमार शर्मा राकेश कुमार शर्मा रजत अग्रवाल राहुल रुहेला कविता छवि पारुल चिराग वशिष्ठ राहुल पुंडीर अरविंद कुमार संजय शर्मा गौरव शर्मा लव शर्मा और कुश शर्मा सभी कॉलोनी वासी नगर निगम का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करते है।