Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड के लिए टीमों का चयन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 08/08/2026 10:39:09 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:39:09 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: तोशाम, भिवानी आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरियाणा के तोशाम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम, तोशाम में किया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: तोशाम, भिवानी आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरियाणा के तोशाम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम, तोशाम में किया जाएगा। समारोह को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, मार्च पास्ट और पीटी शो की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की टीमों का चयन किया है। चयनित छात्र-छात्राएं लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। शुक्रवार को विजय सांगवान ने स्वयं स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम में अनुशासन, बेहतर तालमेल और आकर्षक प्रस्तुतियों पर विशेष जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें विद्या शिल्प स्मार्ट स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, जिंदल पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल स्कूल, आदर्श स्कूल और अग्रसेन स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भरेंगे।

वहीं, परेड और मार्च पास्ट में बीएलजेएस कॉलेज और संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राजकीय मॉडल स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, पीएस नवयुग स्कूल और मेगा माइंड स्कूल के विद्यार्थी भी परेड में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। समारोह के दौरान पीटी शो, डम्बल और लेजियम प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन प्रस्तुतियों के लिए कुल 11 विद्यालयों की टीमों को शामिल किया गया है। विद्यार्थी उत्साह के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं।

प्रशासन और शिक्षा विभाग का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ देशभक्ति और अनुशासन की भावना भी प्रदर्शित हो। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और विद्यालयों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News