-
☰
महाराष्ट्र: राज्य स्तरीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट स्पर्धा में आष्टी के खिलाडियों ने मारी बाजी
- Photo by :
संक्षेप
महाराष्ट्र: क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीडा परिषद चंद्रपूर व जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय चंद्रपूर के संयुक्त विद्यमान से आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट स्पर्धा दिनांक २१ और २२ मार्च को चंद्रपूर जिला के घूग्गूस शहर के मंगल कार्यालय येथे संपन्न हुई।
विस्तार
महाराष्ट्र: क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीडा परिषद चंद्रपूर व जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय चंद्रपूर के संयुक्त विद्यमान से आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट स्पर्धा दिनांक २१ और २२ मार्च को चंद्रपूर जिला के घूग्गूस शहर के मंगल कार्यालय येथे संपन्न हुई। इस राज्य स्तरीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट स्पर्धेत आष्टी से ३ खिलाडियों ने भाग लेकर अपने कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम क्रमांक प्राप्त किया। इनमें १९ वर्ष की लड़कियों के ४६ किलो वजन की कैटेगरी में कु. कांचन छत्रपती बावणे, ६४ किलो वजन की कैटेगरी में परिधी वासूदेव तिवाडे, साथ ही लड़कों की प्रतियोगिता में आदेश जयंत पातर ने ५४ किलो वजन की कैटेगरी में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस उपलब्धियों पर आष्टी शहर में ३ बधाई देते हुए हर तरफ़ ख़ुशी का माहौल है। आष्टी गांव के सरपंच सौ. बेबीताई बूरांडे, आष्टी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे साहेब, श्री. छत्रपती शिवस्वराज्य बहुउद्देशीय सेवा संस्था आष्टी के अध्यक्ष पवन रामगिरकर, उपाध्यक्ष संदिप लोढल्लीवार, सचिव संदीप तिवाडे, कोषाध्यक्ष देवा बोरकूटे सभी ने बधाई दी। खिलाडियों ने अपनी सफलता का श्रेय जिला क्रीडा अधिकारी भास्कर घटाळे, क्रीडा अधिकारी जी.एम वराळकर, क्रीडा अधिकारी नाजूक ऊईके, क्रीडा मार्गदर्शक एस.बी. बडकेलवार, तहसील क्रीडा अधिकारी मिलिंद साळवे, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेन्साई विनय बोढे और राष्ट्रीय मानवाधिकार सदस्य महेश पांडूरंग शेंडे माता-पिता और बुडो मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेन्साई कपिल मसराम को दिया।
राजस्थान: जमवारामगढ़ में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
छत्तीसगढ़: नशे के प्रति जागरूक करने भटगांव पुलिस ने कराई फुटबॉल प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश: डॉ हरिराम यादव बने अंडर 23 भारतीय कुश्ती टीम के कोच
उत्तर प्रदेश: 15 वर्षीय किशोर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
उत्तर प्रदेश: विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता हुई सम्पन्न