Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भोमियां जी महाराज का 13वां विशाल मेला और भंडारा आयोजित, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 01:14:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:14:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम कायमपुराबास के बनेठी रोड़ स्थित बोपरा जोहड़ में रविवार को भोमियां जी महाराज का 13 वां वार्षिक विशाल मेला एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम कायमपुराबास के बनेठी रोड़ स्थित बोपरा जोहड़ में रविवार को भोमियां जी महाराज का 13 वां वार्षिक विशाल मेला एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय भक्तों और मंदिर कमेटी में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ शनिवार प्रातः 08.15 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ। इस मौके पर आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालूओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। रविवार को प्रातः 10ः15 बजे से रागनी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें कलाकार संजय पटेल व कंचन यादव एण्ड पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुये पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि कारीगर जब किसी भी पत्थर पर हथौड़ा चलाता हैं तो उसका मकसद उसे तोड़ना नहीं बल्कि तरासना होता हैं। इसी प्रकार जीवन में आने वाली कठिनाईयां भी हमें तराशने के लिये आती हैं। वक्त कोई भी रहा हो समाज में धर्म, सच्चाई, दया, परोपकार के मार्ग पर चलकर अच्छा काम करने वाले लोगों को मान- सम्मान मिलता हैं। युवा पीढ़ी को चाहिये कि वो जीवन में कड़ी मेहनत कर अपने माता- पिता व परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में आयोजन कमेटी के हेमराज रावत, धोलाराम घांघल, मुकेश मीणा, योगेन्द्र गुर्जर, धन्ना मीणा समेत अन्य कार्यकर्ताओं में अपना सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, पूर्व सरपंच पुष्कर रावत व गजराज सिंह, नीरज पूतली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।