-
☰
उत्तर प्रदेश: मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी शशांक सिंह ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से *थाना कोतवाली नगर एवं थाना चरखारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से *थाना कोतवाली नगर एवं थाना चरखारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का गहन जायजा लिया गया। साथ ही बैरिकेडिंग, महिला सुरक्षा दलों की सक्रियता, निरंतर पेट्रोलिंग तथा पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से सतत निगरानी, स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों से समन्वय तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के समस्त आयोजन पारंपरिक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री कुंवर पंकज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकार चरखारी श्री दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री मनीष कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक चरखारी श्री बीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनपद महोबा में सभी थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करते हुए मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान