Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 29/06/2026 02:07:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 29/06/2026 02:07:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में छात्रों की गूंज संवाद एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने छात्रों और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में छात्रों की गूंज संवाद एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने छात्रों और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया गया। गुर्जर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य की ’डबल इंजन’ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह वसूली तंत्र में बदल चुकी है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और ’छात्रों की गूंज’ इसी व्यवस्था को बदलने की एक शुरुआत है। इंद्राज गुर्जर ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस स्तर पर उतर आई है कि अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग करने वाले देश के होनहार छात्रों को भाजपा के केन्द्रिय मंत्री द्वारा आतंकवादी और दहशतगर्द कहा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण लगातार पेपर लीक हुए, जिससे निराश होकर 20 से अधिक छात्रों ने अपनी जान गंवा दी।

 

करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने वाले लोग आज पीड़ितों की आवाज उठाने वालों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की सोच से चलने वाली भाजपा सरकार के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इन्होंने पहले देश का पेट भरने वाले अन्नदाता किसानों को ’आंदोलनजीवी और परजीवी’ कहा, अधिकार मांगने वाले युवाओं को ’राष्ट्रविरोधी’ बताया और अब छात्रों को ’दहशतगर्द’ कह रहे हैं। भाजपा की पूरी राजनीति बस इसी एक फॉर्मूले पर टिकी है, जो भी सरकार से सवाल पूछे, उसे देशद्रोही घोषित कर दो। जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने कहा कि केन्द्रिय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देश के करोड़ों युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। आज देश व प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था माफिया तंत्र के जाल में फंसी हुई है।

 

उन्होंने साफ किया कि शिक्षा माफिया के जाल में फंसी इस व्यवस्था को मुक्त कराने और केन्द्रिय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा कराने तक कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष जारी रहेगा। संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि प्रैस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मुनानुदीन कुरैशी, नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश निमोरिया, हनुमान सैनी, जगदीश मीणा, युवा नेता प्रदीप गुर्जर, सतीश मांडैया, पवन सैनी, देवीसहाय सैनी, मुकेश मुक्कड़, अनिल भरगड़ समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।