-
☰
उत्तर प्रदेश: दीपक चंचल बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी, भारत सरकार की केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री देवदास चौहान जी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा आपसी विचार-विमर्श और सर्वसम्मति से देवबंद निवासी श्री दीपक चंचल (सुपुत्र श्री नरेश कुमार चंचल) को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी, भारत सरकार की केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री देवदास चौहान जी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा आपसी विचार-विमर्श और सर्वसम्मति से देवबंद निवासी श्री दीपक चंचल (सुपुत्र श्री नरेश कुमार चंचल) को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री दीपक चंचल की नियुक्ति से वाल्मीकि समाज एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री दीपक चंचल लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं तथा सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और समाज के प्रति सेवा भावना को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के गणमान्य लोगों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री दीपक चंचल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा सहारनपुर मंडल में संगठन को नई मजबूती और नई दिशा मिलेगी।
राजस्थान: पाचना बांध विवाद का समाधान संवाद और आपसी सहमति से निकले के.सी. धुमरिया
राजस्थान: पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप से हड़कंप, बाइक बंद होने पर उपभोक्ता ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन
उत्तराखंड: केतन लाल हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रोकने पर उठे सवाल
असम: पोलियो दिवस पर 130 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि समाज के हकों और जागरूकता के लिए चलाया जाएगा जन जागरण अभियान